
Congress उम्मीदवार ने प्रचार के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़, Video Viral
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary
Telangana Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में अब तक दो चरणों का मतदान हो चुका है। वहीं 7 मई को देशभर की 96 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा। इस बीच तेलंगाना की निजामाबाद सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जीवन रेड्डी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जनता से वोट मांगने के दौरान एक बजुर्ग महिला को जीवन रेड्डी ने थप्पड़ मार दिया। उनका थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जीवन रेड्डी महिला से बात करते हुए उसे थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। जानकारी के अनुसार महिला ने जीवन रेड्डी को भाजपा को वोट देने की बात कही इसके बाद रेड्डी अपना आपा खो बैठे और उन्होंने महिला को थप्पड़ मार दिया। वीडियो सामने आने के बाद लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। बता दें कि तेलंगाना की 17 लोकसभा सीटों पर चौथे चरण में 13 मई को वोटिंग होनी है। इसी क्रम में निजामाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी जीवन रेड्डी आरमूर विधानसभा में वोट मांगने के लिए पहुंचे थे। तभी उन्होंने महिला को थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ मारने के बाद वे जोर-जोर से हंसने लगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: