---विज्ञापन---

गाली देने आते PM मोदी, 10 साल में क्या किया? प्रधानमंत्री पर भड़के Tejashwi Yadav, देखें क्या बोले?

Tejashwi Yadav PM Modi BJP RJD: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए तेजस्वी यादव ने पूछा कि वे बताएं उन्होंने बिहार के पिछले 10 साल में क्या किया है? मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी ने भाजपा और PM मोदी पर तीखे जुबानी तंज कसे।

तेजस्वी यादव इस समय UAE में हैं। फाइल फोटो
---विज्ञापन---

Tejashwi Yadav Statement on PM Modi: बिहार में RJD नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा पर अपनी भड़ास निकाली। आज पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने सवालों के जवाब दिए। PM मोदी पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हम बताते हैं कि प्रधानमंत्री बार-बार बिहार क्यों आते हैं? तेजस्वी यादव ने भाजपा और मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि बिहार की लोकसभा सीटें जीतने वाली भाजपा ने प्रदेश के लिए क्या किया? यहां के बेरोजगार युवाओं के लिए क्या किया? उन्होंने कई बातें भाजपा और PM मोदी के खिलाफ कहीं।

बता दें कि बिहार में RJD कांग्रेस के INDIA अलायंस के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव 2024 लड़ रही है। वहीं इस बार तेजस्वी यादव भाजपा के खिलाफ काफी मुखर हैं। वे लगातार भाजपा पर जुबानी तंज कस रहे हैं। 5 चरण के मतदान हो चुके हैं और बीते दिन प्रदेश की 5 प्रमुख लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई। सारण सीट से तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य चुनाव लड़ रही हैं, जहां आज सुबह 2 गुटों में चुनावी हिंसा हुई। फायरिंग में 2 लोगों की मौत हुई। इस मामले में सवाल करते हुए मीडिया ने तेजस्वी यादव से भाजपा और PM मोदी को लेकर भी सवाल पूछा तो उन्होंने तंज कसा।

---विज्ञापन---

First published on: May 21, 2024 02:36 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola