---विज्ञापन---

अचानक पूरे परिवार के साथ विदेश रवाना हुए तेजस्वी यादव! किस देश में गए, क्या रही वजह?

Video: मनी लॉन्ड्रिंग मामले के बीच तेजस्वी यादव अपनी पत्नी के साथ दुबई के लिए निकल गए हैं। जमीन के बदले नौकरी मामले में यादव परिवार घिरा हुआ है। इसी बीच तेजस्वी समेत पूरे परिवार को कोर्ट ने तलब किया था।

---विज्ञापन---

Video: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी पत्ती और बेटी के साथ दुबई चले गए हैं। जानकारी के मुताबिक, तेजस्वी यादव अब करीब 15 दिन अपने परिवार के साथ दुबई में ही रहेंगे। लैंड फॉर जॉब मामले मे तेजस्वी यादव आरोपी हैं, जिसमें वो जमानत पर बाहर हैं। इसी मामले के चलते तेजस्वी को देश से बाहर जाने के लिए कोर्ट से इजाजत लेनी पड़ी है। कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ उनको बाहर जाने की इजाजत दी है।

जमानत की शर्तों के तहत तेजस्वी का पासपोर्ट कोर्ट में जमा है। इसीलिए कहीं बाहर जाने से पहले उनको कोर्ट की इजाजत लेनी पड़ती है। कोर्ट ने तेजस्वी का पासपोर्ट कुछ शर्तों के साथ रिलीज किया है। तेजस्वी के सामने शर्त रखी कि वो अपनी यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी कोर्ट को देंगे। इसके साथ ही कोर्ट ने तेजस्वी को 25 लाख रुपए की FDR जमा करने का भी निर्देश दिया। इन वीडियो में देखिए पूरी खबर।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 22, 2024 02:30 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola