हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

15 साल के वैभव सूर्यवंशी का श्रीलंका में भी दिखा क्रेज, युवा स्टार को होटल में फैंस ने घेरा

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद अब 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है. सूर्यवंशी के फैंस की गिनती दिन पर दिन अब बढ़ती जा रही है. टीम इंडिया के इस युवा स्टार का क्रेज अब श्रीलंका के होटल में भी देखने को मिला है.

विज्ञापन
Pic Credit- X

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 के बाद 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशा सभी फैंस के फेवरेट बनते जा रहे हैं. आईपीएल 2026 के दौरान भी कई युवा फैंस सूर्यवंशी के नाम की जर्सी पहनकर स्टेडियम में आते थे. आईपीएल खत्म होने के बाद सूर्यवंशी इंडिया ए के लिए श्रीलंका के दौरे पर हैं. जहां पर वो श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के साथ इंडिया ए की टीम ट्राई सीरीज खेल रही है. इस दौरान सूर्यवंशी को फैंस ने श्रीलंका के होटल में घेर लिया था. जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है. 

वैभव सूर्यवंशी का श्रीलंका में दिखा क्रेज 

इंडिया ए की टीम श्रीलंका में है. जहां पर टीम की कप्तानी तिलक वर्मा कर रहे हैं. वहीं इस टीम में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी नजर आ रहे हैं. हालांकि जब टीम अभ्यास के बाद होटल में लौट रही थी, उस समय कुछ फैंस खिलाड़ियों का इंतजार कर रहे थे. हालांकि वो फैंस गायकवाड़ और तिलक के साथ फोटो लेने में उत्साहित नहीं थे, लेकिन जैसे ही 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पहुंचे तो सभी फैंस ने उन्हें घेर लिया. जिसके बाद वैभव ने उन्हें फोटो दिया. इंडिया ए के लिए पहले मुकाबले में सूर्यवंशी सिर्फ 14 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए थे. अब वैभव 11 जून को अफगानिस्तान ए के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे. 

ये भी पढ़ें: IND vs AFG:  यशस्वी जायसवाल या ईशान किशन… दोनों में से किसे मिलेगा पहले वनडे मैच में खेलने का मौका?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola