Team India Victory Parade Live Video: मरीन ड्राइव पर फैंस का सैलाब, विश्वविजेता टीम का विजय जुलूस

Team India Victory Parade Live: टी20 क्रिकेट में अपनी बादशाहत साबित करने के बाद टीम इंडिया देश वापस पहुंच चुकी है। आज विश्वविजेता टीम के सम्मान में मुंबई की मरीन ड्राइव पर विक्ट्री परेड आयोजित की जा रही है। देखिए इस परेड से जुड़े सभी अपडेट्स लाइव।

Mumbai Marine Drive For Victory Parade Of Team India

Team India T20 Woeld Cup Victory Parade: भारतीय क्रिकेट टीम ने इस बार संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित हुए टी-20 विश्वकप में जीत हासिल कर देश के क्रिकेट फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। बारबाडोस में तूफान के चलते फंसी टीम इंडिया आज यानी बुधवार को देश पहुंच गई है। टी-20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में दूसरा विश्वकप जीतने वाली टीम इंडिया के सम्मान में मुंबई के मरीन ड्राइव पर विक्ट्री परेड का आयोजन किया जा रहा है। बारिश के बाद भी यहां विजेताओं का सम्मान करने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं। खिलाड़ियों का विजय जुलूस निकला।।

बता दें कि टी20 वर्ल्डकप का फाइनल मैच भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया था। मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था और दक्षिण अफ्रीका के सामने 177 रन का टारगेट रखा था। भारतीय टीम की ओर से विराट कोहली ने 76 (59) और अक्षर पटेल ने 47 (31) रन की पारी खेली थी। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 168 रन ही बना पाई। गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या ने 20 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के खाते में 2-2 विकेट आए थे। इस तरह भारत ने फाइनल मैच 7 रन से जीत लिया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ