हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Team India ने शुरू कर दी वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी, कोच-कप्तान को बनाना होगा मास्टर प्लान

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम ने आखिरी बार वनडे वर्ल्ड कप 2011 में जीता था. उसके बाद से टीम इस ट्रॉफी का इंतजार कर रही है. 2023 में फाइनल मुकाबला भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हारा था. जिसके कारण शुभमन गिल की टीम के लिए वनडे वर्ल्ड कप 2027 बेहद खास होने वाला है.

विज्ञापन
(Pic Credit- AI Generated) टीम इंडिया के कप्तान-कोच ने शुरू की वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी

Team India: टीम इंडिया का हाल के समय में प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है. खासकर वनडे फॉर्मेट में टीम बड़ी टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही है. जिसके कारण ही कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर पर बड़ा दबाव रहने वाला है. इसको समझते हुए ही टीम मैनेजमेंट ने बीसीसीआई और चयनकर्ताओं के साथ मिलकर वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी शुरू कर दी है. जहां पर बीसीसीआई टीम इंडिया के स्क्वाड में बड़ा बदलाव कर सकती है.  

टीम इंडिया के स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव 

भारतीय क्रिकेट टीम को अगर वनडे वर्ल्ड कप 2027 जीतना है, तो साउथ अफ्रीका में कमाल का प्रदर्शन करना होगा. ऐसे में टीम भी उन्ही परिस्थितियों के बारे में सोच कर बनानी होगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसके बारे में अब टीम मैनेजमेंट ने बीसीसीआई और चयनकर्ताओं के साथ मिलकर प्लान बनाना शुरू कर दिया है. टीम में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. कुछ दिग्गज तो इस टूर्नामेंट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी खेलते हुए देखना चाहते हैं. अभी तक सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल लेवल पर इस फॉर्मेट को खेला भी नहीं है. हालांकि टी-20 फॉर्मेट में सूर्यवंशी ने खुद को साबित किया है. 

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को मिली जगह, ईशान किशन का कटा पत्ता, रॉबिन उथप्पा ने चुनी 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola