हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

टीम इंडिया में सरफराज खान सिलेक्शन नहीं होने की इनसाइड स्टोरी, क्यों नहीं हो रही स्टार खिलाड़ी की वापसी 

Sarfaraz Khan: दक्षिण अफ्रीका ए की टीम जल्द ही भारतीय दौरे पर आने वाली है. जहां पर टीम इंडिया ए के खिलाफ टीम को 2 फोर-डे मैच खेलना है. जिसके लिए अब इंडिया ए टीम का ऐलान हो गया है. जहां पर टीम इंडिया के स्टार मध्यक्रम के बल्लेबाज सरफराज खान को मौका नहीं मिला. इस खबर पर सभी सवाल खड़े कर रहे हैं. सरफराज के नहीं सेलेक्ट होने की इनसाइड स्टोरी अब सामने आ गई है.

विज्ञापन
Sarfaraz Khan

Sarfaraz Khan: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया उनकी ए टीम के खिलाफ 2 फोर-डे मैचों की सीरीज खेलेगी. जिसके लिए अब भारतीय चयनकर्ता ने इंडिया ए टीम का ऐलान कर दिया है. जहां पर ऋषभ पंत की इंजरी के बाद वापसी हुई, लेकिन टीम इंडिया के स्टार मध्यक्रम के बल्लेबाज सरफराज खान को जगह नहीं मिल सकी. अच्छे प्रदर्शन के बाद भी सरफराज एक बार फिर से इंग्रोर हो गए हैं. जिसके पीछे के 3 बड़े कारण अब सामने आ गए हैं. 

क्यों सरफराज खान को नहीं मिला टीम में मौका? 

इंडिया ए की टीम में सरफराज खान को मौका नहीं मिलने पर सवाल खड़े हो रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उसके पीछे 3 बड़े कारण हैं. पहला कारण है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान सरफराज पर बहुत बड़ा आरोप लगा था. खबरों के मुताबिक सरफराज ने टीम की खबरें लीक की थी. जिसके कारण ही उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज से उनको बाहर किया गया था. इसके अलावा सरफराज खान ने पिछली 9 पारियों में सिर्फ 1 बार 50+ रन बनाए हैं. रोहित शर्मा के भी खास रहने के कारण भी उनको बाहर का रास्ता दिखाया गया था. 

ये भी पढ़ें: BAN vs WI मैच में हुई रोमांच की हदें पार, सुपर ओवर में वेस्टइंडीज ने मारी बाजी, अकील हुसैन बने जीत के हीरो 

विज्ञापन

इन रिपोर्ट्स के बारे में और बेहतर जानने के लिए देखें पूरा वीडियो…

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: एडिलेड वनडे मैच में कैसी होगी पिच और मौसम रिपोर्ट? प्लेइंग 11 में दोनों टीमें करेंगी बड़ा बदलाव! 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola