हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जापान के खिलाफ ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड, स्टार खिलाड़ियों के पास बड़ा मौका

Team India: टीम इंडिया अभी अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने वाली है. जिसके बाद भारतीय टीम एशियन गेम्स 2026 खेलने वाली थी. हालांकि अब बीसीसीआई ने इसके बीच एक मुकाबला जापान के खिलाफ खेलने वाली है. जिससे जुड़े कई सवाल अब सामने आ रहे हैं.

विज्ञापन
एशियन गेम्स 2026 वाली टीम ही करेगी जापान का सामना (Pic Credit- ANI)

Team India: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय टीम का सफर 28 सितंबर से शुरू होगा. जब टीम क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी. बीसीसीआई ने अब उससे पहले भारत को जापान में एक मैच खेलने का मौका दिया है. 22 सितंबर को भारत और जापान के बीच एक टी-20 मुकाबला होने वाला है. ऐसे में अब सभी जानना चाहते हैं कि टीम इंडिया के कौन से खिलाड़ी इस मुकाबले में नजर आने वाले हैं. हालांकि अब इससे जुड़ी बड़ी खबर आई है. जिसके कारण ही टीम इंडिया के 15 खिलाड़ियों के नाम भी लगभग पक्के हो गए हैं. 

टीम इंडिया का जापान के खिलाफ ऐसा हो सकता है स्क्वाड 

सितंबर 22 को जब भारत और जापान के बीच मुकाबला होगा, तो स्टार खिलाड़ियों के पास अच्छा मौका है. दरअसल रिपोर्ट्स के मुताबिक जो टीम एशियन गेम्स 2026 के लिए जापान जा रही है. वहीं टीम जापान के खिलाफ इस मुकाबले में खेलने वाली है. जिसमें श्रेयस अय्यर कप्तानी करते हुए नजर आने वाले है. वहीं वैभव सूर्यवंशी के पास भी इस मुकाबले में पहला टी-20 इंटरनेशनल शतक बनाने का भी मौका होगा. भारतीय टीम इस मुकाबले को एशियन गेम्स 2026 से पहले होने वाले अभ्यास मैच की तरह ही देखने वाली हैं. इस मैच में भारतीय खिलाड़ी जापान की परिस्थितियों को समझने का पूरा प्रयास करेंगे. जिससे अब क्वार्टर फाइनल मुकाबला टीम इंडिया खेलने उतरे, तो उनके लिए पिच बिल्कुल भी नई नहीं हो.

ये भी पढ़ें: Duleep Trophy 2026: फाइनल मुकाबले में इन 6 खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, वैभव को करना होगा खुद को साबित

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola