Team India Qualification Scenario for WTC 2025 27 Final: शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है. यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के फाइनल के लिहाज से भारत के लिए बेहद अहम है. भारतीय टीम ने 2021 और 2023 में WTC फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन दोनों बार टीम को हार झेलनी पड़ी. वहीं, 2023-25 चक्र में टीम इंडिया फाइनल में जगह नहीं बना सकी. हालांकि, अब 2025-27 चक्र में भारत के पास फिर से फाइनल में पहुंचने का मौका है. श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से पहले इससे पहले आइए जानते हैं टीम इंडिया के WTC फाइनल में पहुंचने का पूरा समीकरण.
फिलहाल भारतीय टीम ने WTC 2025-27 के पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर मौजूद है. भारत ने इस चक्र में अब तक कुल 9 टेस्ट खेले हैं, जिसमें टीम ने 4 जीते और 4 हारे, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा. टीम का मौजूदा PCT 48.15% है. अब टीम इंडिया को इस चक्र में 9 और टेस्ट खेलने हैं, जिसमें 2 श्रीलंका, 2 न्यूजीलैंड और 5 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होंगे. भारत के लिए बचे 9 टेस्ट बेहद महत्वपूर्ण हैं और फाइनल की रेस में बने रहने के लिए टीम को लगातार जीत दर्ज करनी होगी. सभी 9 मैच जीतने पर भारत का फाइनल में पहुंचना लगभग पक्का हो सकता है.
अगर टीम इंडिया को 9 मैचों में से 7 में जीत मिलती है तो उसकी स्थिति काफी मजबूत हो जाएगी. इससे टीम का PCT 60 के ऊपर चला जाएगा और फाइनल में पहुंचने के अच्छे चांस होंगे. वहीं, 8 जीत और 1 हार के साथ भारत का दावा काफी मजबूत रहेगा, जबकि 8 जीत और एक ड्रा के साथ फाइनल की उम्मीद और भी मजबूत होगी. यानी भारतीय टीम को फाइनल की रेस में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए बचे 9 टेस्ट में कम से कम 7 में जीत हासिल करने होगा.
ये भी पढ़ें- सरफराज-गुरनूर OUT, नंबर-3 पर खेलेगा ये खिलाड़ी, गॉले टेस्ट के लिए आकाश चोपड़ा ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
संबंधित खबरें
जहां राजा ने 7 लड़कियों के साथ की थी दरिंदगी, आज भी सुनाई देती हैं चीखें
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
6 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले 10 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी कर सकती है रिलीज
10 hrs agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
13 hrs agoT20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप 5 टीमें, भारत नंबर-1
14 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
17 hrs agoसावधान! गाड़ी चलाने से पहले फोन पर कर लें जरूरी काम, 1 नवंबर से बदला नियम
1 day agoIND vs NZ: तीसरे T20I से कट सकता है इन 2 खिलाड़ियों का पत्ता
1 day agoIND vs NZ: तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने 12 गेंदों में पलट दिया मैच
1 day agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines