---विज्ञापन---

Champions Trophy: खतरे में जडेजा की जगह, क्या अय्यर की होगी वापसी? इन 15 खिलाड़ियों पर सिलेक्टर्स खेल सकते हैं दांव

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम की घोषणा जल्द होने वाली है। माना जा रहा है कि रविंद्र जडेजा का टीम से पत्ता कट सकता है। वहीं, श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हो सकती है।

Indian Cricket Team

Champions Trophy Squad: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान जल्द ही होने वाला है। आईसीसी के नियमों के हिसाब हर टीम को 12 जनवरी तक अपने-अपने स्क्वॉड की घोषणा करनी है। माना जा रहा है कि टेस्ट में बुरी तरह से फ्लॉप होने के बावजूद रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी में टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। ओपनर के तौर पर सिलेक्टर्स रोहित, शुभमन गिल पर भरोसा दिखा सकते हैं, जबकि यशस्वी बैकअप ओपनर की भूमिका में नजर आ सकते हैं।

---विज्ञापन---

घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगा रहे श्रेयस अय्यर की वापसी तय मानी जा रही है। वहीं, विराट कोहली भी इस टूर्नामेंट में टीम का हिस्सा होंगे। ऑलराउंडर के तौर पर हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल को टीम में जगह मिल सकती है, लेकिन रविंद्र जडेजा की जगह खतरे में दिखाई दे रही है। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह का साथ मोहम्मद शमी और सिराज देते हुए नजर आएंगे। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी कुलदीप यादव के कंधों पर सौंपे जाने की तैयारी है। कुलदीप को दूसरे छोर से अक्षर पटेल का साथ मिलेगा।

First published on: Jan 09, 2025 06:39 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola