हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड? गिल समेत इस स्टार खिलाड़ी की हो सकती है वापसी

India vs New Zealand ODI Series: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान होना बाकी है. आगामी 3 मैचों की वनडे सीरीज में कई खिलाड़ियों की वापसी लगभग तय मानी जा रही है. आइए टीम इंडिया के संभावित स्क्वाड पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. पहला मुकाबला 11 जनवरी को खेला जाएगा. फिलहाल बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान इस सीरीज के लिए नहीं किया है. 4 जनवरी को टीम इंडिया का ऐलान हो सकता है. इस सीरीज के जरिए शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर वापसी कर सकते हैं. गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई पिछली वनडे सीरीज इंजरी की वजह से नहीं खेल पाए थे, जबकि अय्यर भी चोट की वजह से इस सीरीज का हिस्सा नहीं थे. हालांकि दोनों खिलाड़ी इस सीरीज के जरिए टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का संभावित स्क्वाड

शुभमन गिल, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, केएल राहुल, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह.

यह भी पढ़ें- विराट कोहली वर्ल्ड कप 2027 में खेलेंगे या नहीं? बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने कर दिया बड़ा दावा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola