Team India Probable Playing XI for T20I match vs Japan: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज 3-0 से अपने नाम करने के बाद टीम इंडिया अब एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. एशियन गेम्स से पहले भारतीय टीम जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी. भारत और जापान के बीच यह ऐतिहासिक टी20I मुकाबला 22 सितंबर को सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. इस टी20 मैच से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. जापान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टी20I मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिल सकता है. अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में वैभव को एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला था. हालांकि, जापान के खिलाफ उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है.
जापान के खिलाफ संभावित प्लेइंग इलेवन में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनिंग कर सकते हैं. नंबर-3 पर ईशान किशन, नंबर-4 पर कप्तान श्रेयस अय्यर और नंबर-5 पर उपकप्तान तिलक वर्मा खेल सकते हैं. इसके बाद शिवम दुबे, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर को जगह मिल सकती है. रवि बिश्नोई स्पिन विभाग संभालेंगे, जबकि तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को मौका मिलने की उम्मीद है. नीतीश कुमार रेड्डी के वनडे टीम में शामिल होने और हर्षित राणा के चोटिल होने से टीम में बदलाव हुए हैं. ऐसे में यश ठाकुर को भी स्क्वॉड में शामिल किया गया है. एशियन गेम्स से पहले यह भारत का आखिरी टी20I मुकाबला है, इसलिए टीम मैनेजमेंट कई खिलाड़ियों को आजमाना चाहेगा.
ये भी पढ़ें- जोश इंग्लिस ने दूसरा ODI शतक जड़कर रचा इतिहास, एडम गिलक्रिस्ट के एलीट क्लब में हुए शामिल
संबंधित खबरें
World Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
15 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
18 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
1 day agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
1 day agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
1 day agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 day agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
2 days agoरामलीला की भीड़ पर झगड़ा क्यों? कहां से आया घुसपैठियों का आंकड़ा
2 days agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
2 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines