हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: चक्रवर्ती के आने से बढ़ा कप्तान रोहित का सिरदर्द, पहले वनडे में अब ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 6 फरवरी को खेला जाना है। वरुण चक्रवर्ती को सीरीज के आगाज से पहले टीम से जोड़ा गया है।

विज्ञापन
IND vs ENG

Team India Playing 11: टी-20 के रोमांच के बाद अब वनडे फॉर्मेट का तड़का 6 फरवरी से लगने जा रहा है। भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज गुरुवार से होने जा रहा है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया टी-20 वाला प्रदर्शन एकदिवसीय सीरीज में भी दोहराना चाहेगी। विराट कोहली, रविंद्र जडेजा, ऋषभ पंत, केएल राहुल जैसे प्लेयर्स वनडे सीरीज में रंग जमाते हुए दिखाई देंगे। वहीं, वरुण चक्रवर्ती को भी अब भारतीय टीम में शामिल कर लिया गया है।

रोहित शर्मा और शुभमन गिल पारी का आगाज करते हुए दिखाई देंगे। वहीं, नंबर तीन पर पोजीशन पर विराट कोहली खेलते हुए दिखाई देंगे। घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाकर आ रहे श्रेयस अय्यर नंबर चार पर खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

केएल राहुल और ऋषभ पंत के बीच नंबर पांच की पोजीशन के लिए लड़ाई होगी। हार्दिक पांड्या नंबर छह पर नजर आ सकते हैं। नंबर सात पर अक्षर और जडेजा में से किसी एक को मौका मिल सकता है। स्पिन गेंदबाज के तौर पर वरुण चक्रवर्ती और वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है। वहीं, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola