हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

वेस्टइंडीज ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11, बुमराह-श्रेयस की गैरमौजूदगी में किसे मिलेगा मौका?

Team India Possible Playing 11: 27 सितंबर से भारत और वेस्टइंडीज के बीच ODI सीरीज शुरू हो रही है. कुछ बड़े नाम इस श्रृंखला का हिस्सा नहीं हैं. इसी वजह से भारत की प्लेइंग 11 पर सभी की नजरें हैं. आइए जानते हैं कि टीम इंडिया किस कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकती है.

विज्ञापन
भारत की कैसी होगी प्लेइंग 11? (Image: ANI)

Team India Possible Playing 11: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से होने जा रही है. इस सीरीज के लिए फैंस बहुत उत्साहित हैं, क्योंकि रोहित शर्मा और विराट कोहली भारतीय टीम की जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे. एशियन गेम्स 2026 के कारण कुछ भारतीय खिलाड़ी ODI सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल समेत कुछ खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं खेलेंगे. इसी वजह से सवाल है कि भारत की प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है.

ODI सीरीज के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में शुभमन गिल और रोहित शर्मा ओपनिंग कर सकते हैं. नंबर 3 पर विराट कोहली आ सकते हैं, वहीं श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में ऋतुराज गायकवाड़ नंबर 4 पर खेल सकते हैं. केएल राहुल बतौर विकेटकीपर खेल सकते हैं. नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा और आकिब नबी के रूप में तीन ऑलराउंडर खेल सकते हैं. स्पिन गेंदबाजी का भार जडेजा और कुलदीप यादव पर होगा. तेज गेंदबाज के तौर पर गुरनूर बरार और प्रसिद्ध कृष्णा खेल सकते हैं. मोहम्मद सिराज को अपने मौके का इंतजार करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें:- एशियन गेम्स 2026 में शेफाली वर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक, छक्कों के मामले में भी बनाया महारिकॉर्ड

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola