Team India Possible Playing 11: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून से वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है. दोनों देशों के बीच पहला एकदिवसीय मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा, जिसके लिए दोनों टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. विराट कोहली और हार्दिक पांड्या चोटिल होने के कारण तीन मैचों की इस श्रृंखला से बाहर हो चुके हैं. जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है. इन तीनों बड़े खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम का कॉम्बिनेशन देखने लायक होगा.
प्लेइंग 11 को लेकर गंभीर-गिल लेंगे बड़े फैसले!
शुभमन गिल और रोहित शर्मा ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे. नंबर 3 पर विराट कोहली की गैरमौजूदगी में ईशान किशन को खेलने का मौका मिल सकता है. श्रेयस अय्यर और केएल राहुल पर मिडिल ऑर्डर में अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव होगा. नीतीश कुमार रेड्डी को हार्दिक पांड्या की जगह खेलने का मौका मिल सकता है. गेंदबाजी अटैक में वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और प्रसिद्ध कृष्णा नजर आ सकते हैं.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें:- श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए BCCI ने किया टीम का ऐलान, राहुल द्रविड़ के बेटे को मिली जगह
---विज्ञापन---