Jasprit Bumrah

IND vs SA: 57/0 से 159 पर पूरी टीम ढेर, भारतीय गेंदबाजों का जोरदार पलटवार, साउथ अफ्रीका ने टेके घुटने

IND vs SA: ईडन गार्डन्स के मैदान पर भारतीय गेंदबाज साउथ अफ्रीका के बैटिंग ऑर्डर पर कहर बनकर टूटे. जसप्रीत बुमराह की आग उगलती गेंदों के आगे मेहमान टीम के बैटर्स ने बेहद आसानी से घुटने टेक दिए. 57 रनों के स्कोर पर बिना कोई विकेट गंवाकर मजबूत स्थिति में दिख रही प्रोटियाज टीम 159 रनों पर ढेर हो गई.

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन भारतीय गेंदबाजों का बोलबाला रहा. साउथ अफ्रीका ने शुरुआत तो धमाकेदार अंदाज में की, लेकिन दूसरे सेशन में इंडियन बॉलर्स ने जोरदार पलटवार करते हुए प्रोटियाज टीम को सिर्फ 159 रनों पर ढेर कर डाला. जसप्रीत बुमराह कोलकाता के मैदान पर कहर बनकर टूटे और उन्होंने 5 विकेट अपनी झोली में डाले.

विज्ञापन

एडम मार्करम और रयान रिकेल्टन ने साउथ अफ्रीका को अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े. प्रोटियाज टीम शुरुआती 10 ओवरों में काफी अच्छी स्थिति में दिख रही थी. हालांकि, रिकेल्टन के आउट होते ही पूरे मैच की कहानी पलट गई.

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों में पवेलियन लौटने की होड़ से मच गई और देखते ही देखते पूरी टीम 159 रनों पर ऑलआउट हो गई. मेहमान टीम की तरफ से सर्वाधिक 31 रन एडम मार्करम ने बनाए, जबकि वियान मुल्डर ने 24 रन जड़े. बुमराह ने पंजा खोला, तो कुलदीप और सिराज ने दो-दो विकेट चटकाए. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ