IND vs AUS 4th Test: 191 के स्कोर पर टीम इंडिया 6 विकेट गंवाकर मुश्किल में थी। स्कोर बोर्ड पर 30 रन और लगे ही थे कि रविंद्र जडेजा भी पवेलियन की ओर चल पड़े। टेस्ट के तीसरे दिन की शुरुआत में ही कंगारू टीम पूरी तरह से हावी थी। ऐसे में टीम इंडिया के दो युवा खिलाड़ी मसीहा बनकर सामने आए। एक का नाम नीतीश रेड्डी और दूसरे का वॉशिंगटन सुंदर। ऑस्ट्रेलिया का मजबूत पेस अटैक इन दोनों के आगे बेबस दिखाई दिया। नीतीश-सुंदर ने 8वें विकेट के लिए 127 रन की पार्टनरशिप जमाई और फॉलोऑन का खतरा टाल दिया।
नीतीश के बल्ले से टेस्ट करियर का पहला शतक निकला, तो सुंदर ने भी अर्धशतक जमाया। नीतीश के शतक पर पूरा एमसीजी झूम उठा और हर भारतीय फैन ने अपनी सीट पर खड़े होकर इस 21 वर्षीय बल्लेबाज के लिए तालियां बजाईं। भारतीय टीम ने अब स्कोर बोर्ड पर 358 रन लगा दिए हैं। टेस्ट के चौथे दिन टीम मैनेजमेंट यह उम्मीद करेगा कि नीतीश स्कोर कार्ड में कुछ और रन जोड़े, ताकि पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को ज्यादा बड़ी बढ़त ना मिल सके। इसके बाद कंगारू टीम के बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस का जिम्मा गेंदबाजों के कंधों पर होगा। बॉलर्स अगर चौथे दिन अपना कमाल दिखाने में सफल रहे, तो मेलबर्न में एक बार फिर ऐतिहासिक जीत की कहानी लिखी जा सकती है।
संबंधित खबरें
IPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
3 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
20 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
22 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
1 day agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
1 day agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
1 day agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
2 days agoरामलीला की भीड़ पर झगड़ा क्यों? कहां से आया घुसपैठियों का आंकड़ा
2 days agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines