हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA: रुतुराज या यशस्वी किसे मिलेगा मौका? इन 4 का कटेगा पत्ता, 1st ODI में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11!

IND vs SA Playing 11: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 30 नवंबर को रांची में खेला जाना है. केएल राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम टेस्ट सीरीज में मिली शर्मनाक हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. ऋषभ पंत लंबे समय बाद वनडे में रंग जमाते हुए दिखाई दे सकते हैं.

विज्ञापन
Team India Playing 11

IND vs SA Playing 11: टेस्ट सीरीज में मिली शर्मनाक हार का हिसाब टीम इंडिया वनडे में चुकता करने को तैयार है. केएल राहुल की अगुवाई में भारतीय टीम एकदिवसीय सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करने को बेताब होगी. हालांकि, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्या की सुविधाएं इस सीरीज में टीम को नहीं मिल सकेंगी.

ये भी पढ़ें: कप्तान बनते ही Prithvi Shaw का बल्ले से बड़ा धमाका, तूफानी बैटिंग से लूटी महफिल, 23 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज यशस्वी जायसवाल करते हुए दिखाई दे सकते हैं. नंबर तीन की जिम्मेदारी विराट कोहली के कंधों पर होगी. वहीं, नंबर चार पर ऋषभ पंत बल्ले से धमाल मचाते हुए नजर आ सकते हैं. तिलक वर्मा को भी प्लेइंग 11 में मौका दिया जा सकता है. ऑलराउंडर के तौर पर टीम मैनेजमेंट नीतीश कुमार रेड्डी और रविंद्र जडेजा पर भरोसा दिखा सकती है. वहीं, तेज गेंदबाजी की कमान अर्शदीप सिंह के हाथों में होगी और उनका साथ हर्षित राणा देते हुए दिखाई देंगे. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola