हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Champions Trophy में रोहित-गिल करेंगे ओपन तो कहां खेलेंगे यशस्वी-पंत? टीम कॉम्बिनेशन पर फंसा पेंच!

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम चुनी जा चुकी है। विकेटकीपर के तौर पर सिलेक्टर्स ने ऋषभ पंत पर भरोसा दिखाया है। वहीं, यशस्वी जायसवाल को भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Rohit Sharma

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। संजू सैमसन को टीम में जगह नहीं दी गई है। विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत सिलेक्टर्स की पहली पसंद रहे हैं। हालांकि, टीम में केएल राहुल को भी शामिल किया गया है। कुलदीप यादव भी फिट होकर टीम में लौट आए हैं। टीम कॉम्बिनेशन को देखते हुए यह तय माना जा रहा है कि रोहित शर्मा और शुभमन गिल पारी का आगाज करते हुए नजर आएंगे। मगर सवाल यह उठता है कि गिल ओपनर की भूमिका निभाएंगे, तो ऑस्ट्रेलिया में शानदार बैटिंग करने वाले यशस्वी किस पोजीशन पर खेलेंगे?

माना जा रहा है कि यशस्वी को बैकअप ओपनर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है और वह तभी प्लेइंग 11 में नजर आएंगे, जब कोई बल्लेबाज चोटिल होगा। नंबर तीन की पोजीशन विराट कोहली के लिए फिक्स दिख रही है।

हालांकि, यह देखना भी दिलचस्प होगा कि टीम मैनेजमेंट विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत और केएल राहुल में से किसे चुनती है। राहुल ने बतौर कीपर वनडे वर्ल्ड कप में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। ऐसे में माना जा रहा कि उन्हें पंत पर तरजीह मिल सकती है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola