वेस्टइंडीज के बाद अब साल 2025 में किन टीमों से होगी भारत की भिड़ंत? जान लीजिए पूरा शेड्यूल

Team India Schedule: वेस्टइंडीज से भिड़ने के बाद भारतीय टीम 3 मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी-20 सीरीज में हिस्सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएगी. कंगारू धरती से लौटने के बाद टीम इंडिया अपने ही घर में साउथ अफ्रीका की मेजबानी करेगी. प्रोटियाज टीम से भारत को दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी-20 मैचों में भिड़ना है.

Team India

Team India Schedule: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज अपने अंतिम पड़ाव पर है. दूसरा टेस्ट दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां भारतीय टीम जीत की दहलीज पर खड़ी है. वेस्टइंडीज से भिड़ने के बाद टीम इंडिया तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी-20 सीरीज में हिस्सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएगी. एकदिवसीय सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा भी खेलते हुए दिखाई देंगे.

ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद भारतीय टीम अपने घर में साउथ अफ्रीका की मेजबानी करेगी. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट, तीन वनडे और 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी है. टेस्ट सीरीज का पहला मैच 14 नवंबर से खेला जाना है, जबकि दूसरे टेस्ट का आगाज 22 नवंबर से होगा.

वनडे सीरीज की शुरुआत 30 नवंबर से होगी, तो आखिरी मैच 6 दिसंबर को खेला जाना है. पांच मैचों की टी-20 सीरीज 9 दिसंबर से खेली जानी है, जिसका आखिरी मुकाबला 19 दिसंबर को होना है. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ