हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

पंत की जगह किसे मिलेगा मौका? शार्दुल-कंबोज पर गिरेगी गाज! 5th टेस्ट में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11

---विज्ञापन---

IND vs ENG 5th Test: मैनचेस्टर में टीम इंडिया चौथे टेस्ट मैच को ड्रॉ कराने में सफल रही। हालांकि, शुभमन गिल की सेना अब सीरीज को सिर्फ बराबरी पर ही खत्म कर सकती है। पांचवां टेस्ट मैच 31 जुलाई से ओवल में खेला जाना है। सीरीज को 2-2 से बराबर करने के लिए भारतीय टीम को हर हाल में जीत चाहिए होगी।

ओवल में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अर्शदीप सिंह या आकाशदीप के फिट होने की स्थिति में अंशुल कंबोज को बाहर बैठना पड़ सकता है। कोच गंभीर ने साफ कर दिया है कि टीम के सभी फास्ट बॉलर्स पूरी तरह से फिट हैं। ऋषभ पंत इंजरी की वजह से पांचवां टेस्ट नहीं खेलेंगे। पंत की गैरमौजूदगी में ध्रुव जुरैल को अंतिम ग्यारह में जगह मिला तय माना जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

Sponsored Links by Taboola