Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया के सिलेक्शन को लेकर हाल ही में मीटिंग हुई है। इस मीटिंग में रोहित शर्मा, अजित आगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर शामिल रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस टूर्नामेंट में ओपनर की जिम्मेदारी रोहित शर्मा और शुभमन गिल निभाते हुए नजर आएंगे। यशस्वी जायसवाल को भी टीम में मौका मिलेगा। वहीं, विराट कोहली भी चैंपियंस ट्रॉफी में बल्ले से रंग जमाते हुए दिखाई देंगे। श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी तय मानी जा रही है।
हालांकि, भारतीय टीम के लिहाज से बुरी खबर यह है कि मोहम्मद शमी शायद इस टूर्नामेंट में भी टीम का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं, विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत पहली पसंद होंगे। यानी संजू सैमसन को बाहर बैठना पड़ सकता है।
गेंदबाजी अटैक को जसप्रीत बुमराह लीड करेंगे और उनका साथ सिराज और अर्शदीप देते हुए नजर आएंगे। अगर समय रहते हुए कुलदीप यादव फिट हो जाते हैं, तो उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में जगह दी जाएगी। आईसीसी के नियम के अनुसार 12 जनवरी से पहले हर टीम को अपने स्क्वॉड का ऐलान करना है।
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
17 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
18 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
1 day agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoइलाज के लिए तड़पता रहा बेटा, बुजुर्ग मां से लगवाया पोंछा, वीडियो वायरल
1 day agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
1 day agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
1 day agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
2 days agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines