Goods Train Massive Fire Video: तमिलनाडु में आज चेन्नई-अरक्कोणम रेलवे ट्रैक से डीजल से भरी मालगाड़ी उतर गई और उसमें भयानक आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि ऊंची-ऊंची लपटें देखकर लोग सहम गए। आसमान काले धुएं से भर गया। चेन्नई पोर्ट से निकली मालगाड़ी के 4 डिब्बे पटरी से उतर गए थे, लेकिन भड़की आग ने पूरी ट्रेन को चपेट में ले लिया था। हादसा तिरुवल्लूर जिले में एगट्टूर गांव के पास अलसुबह करीब 5 बजे हुआ था। हादसे की जानकारी मिलते ही लोकल पुलिस, फायर ब्रिगेड, RPF, नजदीकी स्टेशन मास्टर और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे।
चेन्नई से मुंबई जा रही थी मालगाड़ी
मालगाड़ी एननोर (चेन्नई) से 45 क्रूड ऑयल टैंकर लेकर मुंबई जा रही थी, लेकिन हादसा होने से चेन्नई-अरक्कोणम रेल मार्ग ठप हो गया। हालांकि हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन आग लगने से रूट ठप होने पर 8 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा और कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट करना पड़ा। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन रेलवे ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। तिरुवल्लूर के जिला कलेक्टर एम. प्रथाप ने जनता से सहयोग करने की अपील की। उन्होंने लोगों को आग से उठने वाले धुएं के कारण होने वाली श्वसन संबंधी समस्याओं से बचने के लिए घर के अंदर रहने को कहा।
ज्यादा जानकारी के लिए देखें News24 की ये स्पेशल रिपोर्ट…
संबंधित खबरें
हार्दिक से लेकर चहल तक, IPL 2027 से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 10 खिलाड़ी
25 mins agoआईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आई बड़ी अपडेट
2 hrs agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
4 hrs ago4 टीमों का ऐलान, बदला कप्तान... BCCI ने एक दिन में लिए 6 बड़े फैसले
4 hrs agoरवि शास्त्री ने चुनी आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय टीम
1 day agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
1 day agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 day agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
1 day agoफ्री में कैसे देखें IND vs WI पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines