
Taarak Mehta का ये एक्टर बना रियल लाइफ का 'पोपटलाल', 44 साल की उम्र में क्यों हैं कुंवारे?
Edited By Ishika Jain

Edited By Ishika Jain
Tanuj Mahashabde: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के मिस्टर अय्यर यानी एक्टर तनुज महाशब्दे ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की है। एक्टर की उम्र 44 साल हो चुकी है, लेकिन वो अभी तक कुंवारे हैं। तनुज महाशब्दे को आज भी सही जीवनसाथी की तलाश है और वो दूल्हा बनने का सपना देख रहे हैं। उन्होंने आजतक शादी नहीं की और अब उन्होंने इस पर खुलासा करते हुए खुद को रियल लाइफ पोपटलाल तक कह दिया है।
मिस्टर अय्यर यानी एक्टर तनुज को अभी भी शादी करने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने अपने मन की बात रखते हुए भी शादी की आशा जताई है। हालांकि, एक्टर नहीं जानते कि उनकी शादी क्यों नहीं हो पा रही है? उन्होने वर्क और पर्सनल लाइफ बैलेंस पर बात करते हुए कहा कि उन्हें लड़की क्यों नहीं मिल रही? उसका कारण उनके पास नहीं है। आपको बता दें, जिस तरह से शो में पोपटलाल शादी के लिए तरस रहे हैं, रियल लाइफ में तनुज महाशब्दे का वही हाल है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: