Disha Vakani Viral Photos
विज्ञापन

Disha Vakani की तस्वीरें हुईं वायरल, बदला चेहरा देख दयाबेन को पहचानना हुआ मुश्किल

Disha Vakani Viral Photos: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम दिशा वकानी की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आ गई हैं। अब एक्ट्रेस को उनके परिवार के साथ अश्वमेध यज्ञ करते हुए देखा गया। सात साल बाद नजर आईं दिशा को देख उनके फैंस उन्हें पहचान नहीं पाए और इसका कारण है उनका बदला हुआ चेहरा। ऐसे में अब सभी लोग एक्ट्रेस की तस्वीरों पर रिएक्ट करते हुए दिख रहे हैं।

Disha Vakani Viral Photos: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में दयाबेन बनकर फैंस के दिलों में जगह बनाने वाली दिशा वकानी (Disha Vakani) कई साल पहले ही शोबिज की दुनिया से दूरी बना चुकी हैं। एक्ट्रेस को ये शो छोड़े 7 साल हो चुके हैं। फैंस तभी से शो में उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अब एक्ट्रेस का इस शो में लौटने का कोई इरादा नहीं है और न ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में वापसी का मन है। ऐसे में फैंस उनकी झलक देखने के लिए भी तरसते हैं। लेकिन अब दिशा वकानी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस अपनी रियल लाइफ फैमिली के साथ नजर आ रही हैं।

दिशा अपने पति और दोनों बच्चों के साथ अब अश्वमेध यज्ञ का हिस्सा बनी थीं। इस दौरान एक्ट्रेस की तस्वीरें वायरल हो गईं। लेकिन ये फोटोज देख फैंस भी चौंक गए क्योंकि पीली साड़ी में नजर आ रही दिशा वकानी को उनकी लेटेस्ट फोटोज में पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। फैंस को उनका बदला हुआ चेहरा देख हैरानी हो रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ