Video: भारत-बांग्लादेश का मैच होगा रद्द? जानें क्या है मौसम का हाल

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर-8 का मैच आज रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार) खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया जीत हासिल करके सेमीफाइनल का टिकट पाना चाहेगी। लेकिन इस मैच पर बारिश का खतरा बना हुआ है। बारिश होने पर टीम इंडिया को नुकसान होगा।

IND vs BAN

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत का मुकाबला आज रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार) बांग्लादेश से खेला जाएगा। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम लगभग सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लेगी। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है। भारत सुपर-8 के ग्रुप-1 का हिस्सा है। इस ग्रुप में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीम है। इस ग्रुप में अब तक 2 मैच खेले गए हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश और भारत ने अफगानिस्तान को हराया है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया को 1-1 मैच जीतने हैं। वहीं, बांग्लादेश और अफगानिस्तान को दोनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी।

ग्रुप का अगला मैच आज भारत-बांग्लादेश के बीच होगा। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दोनों टीमें इस मैच में जीत हासिल करना चाहेंगी। ये मैच वेस्टइंडीज के एंटीगुआ में खेला जाएगा। यहीं पर 1 दिन पहले ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच मैच खेला गया था। ये मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। हालांकि डकवर्थ लुइस नियम से ऑस्ट्रेलिया ने ये मैच जीत लिया था। अब यहीं पर भारत और बांग्लादेश के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच पर भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। एंटीगुआ का मौसम कैसा है और अगर बारिश के कारण मैच रद्द हो जाता है तो क्या समीकरण होंगे इसे वीडियो देखकर समझ सकते हैं-

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ