T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बिगुल बज चुका है. 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में हो रहे इस बड़े टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनके बीच फाइनल समेत कुल 55 मुकाबले खेले जाएंगे. हालांकि, वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया समेत 6 टीमों को तगड़ा झटका लगा है और कुल 8 स्टार खिलाड़ी चोट कारण इस पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया को भी बड़ा झटका लगा है और टीम के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के चलते टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया है.
वहीं, ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस और जोश हेजलवुड चोट के कारण इस टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह बेन ड्वार्शियस और जेवियर बार्टलेट को रिप्लेसमेंट के रूप में स्क्वॉड में शामिल किया गया. वहीं, साउथ अफ्रीका की टीम में भी दो बदलाव हुए हैं. डोनोव फरेरा और टोनी जोर्जी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह रयान रिकेल्टन और ट्रिस्टन स्टब्स को टीम में शामिल किया गया है. इसके अलावा, न्यूजीलैंड के एडम मिल्ने भी चोट के कारण वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह काइल जैमिसन को टीम में चुना गया है. अफगानिस्तान के नवीन उल हक भी बाहर हो गए हैं और उनकी जगह जिया उर रहमान को टीम में शामिल किया गया है. श्रीलंका के ईशान मलिंगा भी इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह प्रमोद मधुसन को चुना गया है. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.
ये भी पढ़ें- IND vs USA: फ्री में कब-कहां और कैसे देखें भारत-यूएसए के बीच मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल्स
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
10 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
20 hrs agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
23 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
1 day agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 day agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
2 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
2 days agoइलाज के लिए तड़पता रहा बेटा, बुजुर्ग मां से लगवाया पोंछा, वीडियो वायरल
2 days agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
2 days agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines