हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

एक हार ने बदल दिया सारा खेल, PAK का WC से बाहर होना लगभग तय? समझें समीकरण

T20 World Cup 2024: अमेरिका के खिलाफ हार ने पाकिस्तान की टेंशन बढ़ा दी है। इस एक हार के बाद पाकिस्तान पर विश्व कप से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। अब पाकिस्तान का सुपर 8 में क्वालीफाई करना बेहद मुश्किल लग रहा है। चलिए बताते हैं क्या है सुपर 8 का समीकरण।

विज्ञापन
मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम।

T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के 11वें मुकाबले ने सारा खेल बदल दिया है। अमेरिका ने इस मैच में पाकिस्तान को हराकर सारा कैलकुलेशन ही फेल कर दिया है। उम्मीद जताई जा रही थी कि भारत और पाकिस्तान के बीच इस विश्व कप में दो बार भिड़ंत होगी। लेकिन अब तो पाकिस्तान पर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। अब पाकिस्तान का सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करना बेहद मुश्किल हो गया है। अमेरिका और पाकिस्तान के बीच बीते दिन बेहद रोमांचक मैच खेला गया। यह मैच टाई हो गया था, जिसका रिजल्ट सुपर ओवर में निकाला गया।


ये भी पढ़ें:- नासाऊ काउंटी पिच पर ICC का आया जवाब, कई दिनों से हो रहा था विवाद

पाकिस्तान कैसे हो सकता है बाहर

अमेरिका ने पाकिस्तान को हराकर सभी को चौंका दिया है। बता दें कि एक ग्रुप से सिर्फ 2 ही टीमें सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करेगी। पाकिस्तान पहले ही एक मैच हार चुका है। अब भारत के खिलाफ पाकिस्तान का जीत पाना बेहद मुश्किल है। ऐसे में पाकिस्तान की अगले मैच में भी हार तय मानी जा रही है। दूसरी ओर अमेरिका शुरुआती दोनों मैच अपने नाम कर चुका है। यहां तक कि अमेरिका अंकतालिका में भारत से भी आगे पहले स्थान पर विराजमान हो चुका है। ऐसे में इसकी अपार संभावना जताई जा रही है कि सुपर 8 के लिए ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान नहीं, बल्कि भारत और यूएसए क्वालीफाई करेगा। चलिए बताते हैं क्या है सुपर 8 का कैलकुलेशन।

इस वीडियो में समझें पूरा समीकरण…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें