T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम कितनी तैयार है। टीम इंडिया की इस विश्व कप में क्या कमजोरी है और क्या स्ट्रेंथ है। भारतीय टीम भले ही वर्ल्ड की नंबर वन टीम है, लेकिन फिर टीम इंडिया को अन्य टीमों को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है। आईसीसी टी20 विश्व कप का पहला सीजन साल 2007 में खेला गया था, जो कि भारत के नाम रहा था। इसके बाद 17 साल का समय बीत चुका है, लेकिन टीम इंडिया दोबारा विश्व कप नहीं जीत पाई है। ऐसे में करोड़ों भारतीय फैंस के मन में सवाल उठ रहे हैं कि इस बार टीम इंडिया विश्व कप के लिए कितनी तैयार है।
भारतीय टीम में अनुभवी खिलाड़ियों का मेला
भारतीय टीम के पास अनुभवी खिलाड़ियों की भी कोई कमी नहीं है। टीम इंडिया के पास कप्तान रोहित शर्मा एकमात्र खिलाड़ी हैं, जो विश्व कप 2007 में भी टीम इंडिया के हिस्सा थे और विश्व कप 2024 में भी भारतीय टीम के हिस्सा होंगे। रोहित ने आज तक एक भी टी20 विश्व कप मिस नहीं किया है। सिर्फ रोहित ही नहीं, भारतीय टीम में विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं। इसके अलावा भी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्पिन गेंदबाज रविंद्र जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम इंडिया के हिस्सा हैं। भारतीय टीम पिछले 11 वर्षों से एक भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। भारतीय टीम आखिरी आईसीसी ट्रॉफी साल 2013 में जीती थी।
इस वीडियो में देखें पूरी रिपोर्ट…
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
7 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
20 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 day agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoरामलीला की भीड़ पर झगड़ा क्यों? कहां से आया घुसपैठियों का आंकड़ा
1 day agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 days ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines