Team India World Cup
विज्ञापन

T20 WC 2024: टीम इंडिया की ताकत और कमजोरी आई सामने, कहीं भारी न पड़ जाए ये चूक

T20 World Cup 2024 Team India Squad: टीम इंडिया के पास जहां कई धाकड़ बल्लेबाज मौजूद हैं तो वहीं कुछ कमजोरियां भी हैं, जिन्हें दूर करने की जरूरत है।

T20 World Cup 2024 Team India Squad: टी 20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो चुका है। हालांकि सेलेक्टर्स के लिए स्क्वाड को चुनना आसान नहीं था क्योंकि कई​ खिलाड़ी इन दिनों आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। सेलेक्टर्स ने जो टीम चुनी है, उसमें सीनियर और युवा खिलाड़ियों का मिश्रण शामिल है। जहां इसे एक ताकतवर टीम बताया जा रहा है तो वहीं कुछ कमजोरियां भी सामने आ गई हैं।

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: ये सब जीवन का हिस्सा…रोहित शर्मा ने पहली बार कप्तानी पर तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन

ये है टीम इंडिया की ताकत

इसमें कोई दोराय नहीं है कि टी 20 के दो सबसे कामयाब बल्लेबाज टीम में हैं। इनके नाम हैं विराट कोहली और रोहित शर्मा…इसी के साथ 10 में से 7 बल्लेबाजों को स्ट्राइक रेट 170 से ज्यादा का है। ऐसा पहली बार होगा जब 170 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज टीम में हैं। स्क्वाड में चार दमदार ऑलराउंडर भी शामिल हैं। टी 20 का नंबर बल्लेबाज भी टीम में है और बेस्ट गेंदबाज को भी स्क्वाड में जगह दी गई है।

क्या है कमजोरी? 

टीम इंडिया की कमजोरी पार्ट टाइम बॉलर्स का नहीं होना है। इसके साथ ही टीम में इन फॉर्म फिनिशर की कमी है। वहीं दूसरी ओर तेज गेंदबाजी विकल्प भी कमजोर नजर आ रहा है। इसके अलावा लोअर ऑर्डर भी काफी कमजोर नजर आ रहा है। कहीं टीम इंडिया को ये चूक भारी न पड़ जाएं।

विज्ञापन

पूरी जानकारी इस वीडियो में देखें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ