T20 World Cup 2024: आईपीएल 2024 के बाद टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होगी। जून में शुरू होने वाले वर्ल्ड कप के लिए चुने जाने वाले खिलाड़ियों को लेकर सिलेक्टर्स की तलाश तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि बीसीसीआई के सिलेक्टर आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे युवा खिलाड़ियों पर नजर रख रहे हैं। जिन्हें अनुभवी खिलाड़ियों के साथ टी-20 वर्ल्ड कप में जगह दी जा सकती है। इस बीच एक युवा खिलाड़ी की खूब चर्चा हो रही है, जो इस आईपीएल में बल्ले से कहर बरपा रहा है।
कहर बरपा रहे आशुतोष शर्मा
इस खिलाड़ी का नाम है आशुतोष शर्मा। आशुतोष को लेकर चर्चा तेज हो गई है। उन्हें नया सूर्यकुमार यादव बताया जा रहा है। उनकी बैटिंग स्टाइल सूर्या जैसी ही है। जिसे देख उन्हें सूर्या वर्जन-2 कहा जा रहा है। आशुतोष ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने आठवें नंबर पर उतरकर बेखौफ बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 217 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 61 रन ठोक डाले। इस दौरान उन्होंने 7 लंबे-लंबे छक्के ठोके। वर्ल्ड के टॉप गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंद पर उन्होंने बैठकर स्वीप सिक्स लगाया। जब वे पवेलियन लौटे तो बुमराह और रोहित ने उनकी पीठ थपथपाई। कहा जा रहा है कि उनकी टीम इंडिया में एंट्री पॉसिबल है।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: अंपायरिंग पर छिड़ा विवाद, थर्ड अंपायर के फैसलों पर उठ रहे सवाल
इस आईपीएल में आशुतोष ने अब तक 4 पारियां खेली हैं। इनमें उन्होंने 52 के औसत से 156 रन जड़े हैं। उनका स्ट्राइक रेट 205.26 का रहा है। अब भला निचले क्रम पर शानदार बल्लेबाजी करने वाले ऐसे बल्लेबाज को कौन नहीं लेना चाहेगा। आशुतोष को लेकर कहा जा रहा है कि वे तीन खिलाड़ियों की जगह खा सकते हैं। अगर आशुतोष टीम इंडिया में आते हैं तो जितेश शर्मा, रिंकू सिंह और हार्दिक पांड्या का पत्ता कट सकता है।
ऐसा क्यों हो सकता है, जानने के लिए ये वीडियो देखें…
ये भी पढ़ें: IPL 2024: इन 5 कप्तानों पर मंडराया बैन होने का खतरा, लिस्ट में जुड़ा हार्दिक का भी नाम
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
5 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
6 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
7 hrs agoप्रदर्शनकारियों के लिए गुड न्यूज! अब कांग्रेस के वकील लड़ेंगे आपका केस
20 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
21 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
1 day ago'परमिशन देने वाली दिल्ली पुलिस कौन होती है...', CJP प्रवक्ता का बड़ा बयान
1 day agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines