हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 World Cup 2024: टीम इंडिया के मैच कब-कब होंगे, देखें पूरा शेड्यूल

T20 World Cup 2024 Team India Schedule: भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी। ये मैच 5 जून को न्यूयॉर्क में होगा।

विज्ञापन
T20 World Cup 2024 Team India Schedule

T20 World Cup 2024 Team India Schedule: आईपीएल के बाद एक बार फिर फटाफट क्रिकेट की शुरुआत होगी। जून में होने वाले टी 20 वर्ल्ड कप के लिए फैंस में जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है। कई मैचों के टिकटों के लिए अभी से क्रेज है। इसमें भारत-पाकिस्तान का महा-मुकाबला भी शामिल है।

टीम इंडिया के शेड्यूल की बात करें तो भारतीय टीम अपना सबसे पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को खेलेगी। ये मुकाबला न्यूयॉर्क अमेरिका में होगा। इसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होगा। ये मैच 9 जून को न्यूयॉर्क में खेला जाएगा। इसके बाद 12 जून को न्यूयॉर्क और 15 जून को कनाडा के खिलाफ मुकाबले होंगे।

ये भी पढ़ें: IPL 2024: KKR के खिलाफ रोहित शर्मा को प्लेइंग 11 में क्यों नहीं मिली जगह, पीयूष चावला ने किया खुलासा

विज्ञापन

क्या होगी टाइमिंग? 

सभी मैच रात में भारतीय समयानुसार 8 बजे से खेले जाएंगे। वर्ल्ड कप में 5-5 टीमों के चार ग्रुप बनाए गए हैं। इनमें से टॉप पर रहने वाली दो टीमें सुपर-8 खेलेंगी। ये मैच वेस्ट इंडीज में होंगे। सुपर-8 में किसी भी टीम को तीन मैच खेलने होंगे। इसके बाद टीम सीधे सेमीफाइनल खेलेंगी। भारत ग्रुप ए में है।

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: रोहित-विराट ओपनिंग और पंत विकेटकीपिंग, ऐसी हो सकती भारत की प्लेइंग 11

विज्ञापन

इस ग्रुप में इंडिया, आयरलैंड, पाकिस्तान यूएसए और कनाडा की टीमें मौजूद हैं। ज्यादातर देशों ने अपनी टीमें घोषित कर दी हैं। भारत ने भी अपना स्क्वाड जारी कर दिया है। देखना होगा कि टीम इंडिया वर्ल्ड कप में कैसा प्रदर्शन करती है।

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola