हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

T20 World Cup 2024: सुपर 8 से पहले जान लें सेमीफाइनल में किस टीम से भिड़ सकती है टीम इंडिया?

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 में प्रवेश कर लिया है। भारतीय टीम ने आयरलैंड, पाकिस्तान और मेजबान यूएसए को हराकर सुपर-8 में एंट्री की है। अब सुपर-8 में भारत का मैच आस्ट्रेलियाई टीम से होगा। सुपर-8 में भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन करके सेमीफाइनल में एंट्री कर सकती है।

विज्ञापन
India Team T20 WC 2024

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने शानदार आगाज करते हुए अपने सभी मैच जीतकर सुपर-8 में एंट्री कर ली है। टीम का अंतिम मैच कनाडा से होगा। इस मैच में भारतीय टीम अपनी तैयारियों को और भी मजबूत करने के लिए उतरेगी। भारतीय टीम के सुपर-8 में पहुंचने के बाद से ही क्रिकेट प्रशंसकों के मन में ये सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर भारत का सामना सुपर-8 में कौन सी टीम से खेला जाएगा? साथ ही भारत अगर सेमीफाइनल में पहुंचता है तो उसका सामना किस टीम से होगा?

ये भी पढ़ें: क्या विराट के आउट होने पर गुस्से में आगबबूला हुईं अनुष्का? शख्स को फटकार लगाती आईं नजर 

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ज‍िस मैदान में भारत ने लगाई जीत की हैट्र‍िक, वो 6 हफ्ते में हो जाएगा धवस्‍त

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ‘सुपर-8, सेमीफाइनल और उम्मीद…’ विराट की खराब फॉर्म पर पूर्व दिग्गज का रिएक्शन 

अबतक के प्रदर्शन के लिहाज से समीकरणों को समझा जाए तो दो सुपर-8 में जो टीमें एंट्री करेंगी, उनमें भारत, आस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका, यूएसए और स्कॉटलैंड की टीम शामिल हो सकती हैं। अगर ये सभी टीमें सुपर-8 में पहुंचती हैं तो उन्हें सुपर-8 में 2 ग्रुप में बांटा जाएगा। एक ग्रुप में भारत, आस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और अफगानिस्तान होंगे। जबकि दूसरे ग्रुप में वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका, यूएसए और स्कॉटलैंड की टीम शामिल होगी। दोनों ही ग्रुप से टॉप की 2-2 टीमें सेमीफाइनल में एंट्री करेंगी। अगर सभी टीमों का मौजूदा प्रदर्शन सुपर-8 में भी जारी रहा तो पहला सेमीफाइनल मैच आस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा सकता है। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा सकता है। ये समीकरण कैसे बन रहे हैं इसे वीडियो देखकर समझ सकते हैं।

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें