हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कुछ मैच सुबह 5 बजे से...कुछ मुकाबले रात 12:30 से...यहां देखें T20 WC के मैचों की टाइमिंग

T20 World Cup 2024: आईपीएल खत्म होने के बाद क्रिकेट फैंस की नजर आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 पर टिकी हुई हैं। आपको बता दें कि विश्व कप के सभी मैचों की टाइमिंग भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए उपयुक्त नहीं होगा। चलिए आपको बताते हैं कितने बजे से कितने मुकाबले खेले जाएंगे।

विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान।

T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का आगाज 2 जून से होने जा रहा है। इससे पहले भारतीय टीम को अपना वॉर्मअप मैच 1 जून को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। विश्व कप के मैचों को लेकर सभी टीमें तैयारियों में लगी हुई हैं। भारतीय टीम को विश्व कप का पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलना है। यह मैच रात के 8 बजे शुरू होने वाला है। इसके अलावा आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का सबसे हाईवोल्टेज मुकाबला 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। इन मैचों को लेकर क्रिकेट फैंस में खूब उत्साह देखा जा रहा है। लेकिन इन मैचों का समय आपकी इस उत्साह पर पानी फेर सकता है।

ये भी पढ़ें:- क्या गौतम गंभीर नहीं होंगे टीम इंडिया के अगले हेड कोच? पूर्व दिग्गज ने खुद दिया चौंकाने वाला बयान

सुबह 6 बजे से भी खेले जाएंगे मैच

आपको बता दें कि विश्व कप के सभी मुकाबले 8 बजे से ही शुरू नहीं होंगे। अगर सभी मुकाबले 8 बजे शुरू होते, तो भारतीय फैंस के लिए यह समय सबसे शानदार होता, लेकिन इन मैचों का समय बदल-बदल कर रखा गया है। विश्व कप के कुछ मुकाबले सुबह 5 बजे से शुरू होने वाले हैं, कुछ मुकाबले सुबह 6 बजे से शुरू होंगे। इसके अलावा कुछ मैच रात के साढ़े 12 बजे से भी शुरू होने वाला है। यह समय भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बिलकुल भी उपयुक्त नहीं है। चलिए आपको बताते हैं किस समय पर आईसीसी टी20 विश्व कप के कितने मुकाबले खेले जाएंगे।

विज्ञापन

इस वीडियो में देखें पूरी रिपोर्ट…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola