T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर-8 में अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है। भारतीय टीम इस मैच में जीत हासिल करके सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी राह आसान करना चाहेगी। भारत ने ग्रुप स्टेज में 3 मैच खेले हैं और 1 मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। खेले गए तीनों मैचों में भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई भी बदलाव नहीं किया था। ग्रुप स्टेज के सभी मैच अमेरिका में खेले गए थे, जहां तेज गेंदबाजों को मदद मिली थी। अब सुपर-8 में टीम अपना सभी मैच वेस्टइंडीज में खेलेगी, जहां स्पिन गेंदबाजों की भूमिका अहम हो सकती है। इस बीच अंदाजा लगाया जा रहा है कि क्या भारतीय टीम अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव करेगी। या फिर से टीम अपनी पुरानी प्लेइंग-11 के साथ ही मैच खेलने उतरेगी।
ये भी पढ़ें:- गौतम गंभीर के कोच बनते ही कितनी बदल जाएगी Team India, रोहित-विराट के लिए आगे क्या?
इस बीच न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपरकिंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने एक बयान में रोहित शर्मा को सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि सुपर-8 के मैच वेस्टइंडीज में होंगे। यहां स्पिन गेंदबाजों को अतिरिक्त मदद मिलेगी। इन मैचों में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव अच्छा कर सकते हैं। टीम की प्लेइंग-11 परिस्थितियों के साथ बदलने में ही भलाई है। कुलदीप यादव अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं। स्टीफन फ्लेमिंग ने आगे क्या कहा और कुलदीप यादव का टी20 मैचों में कैसा प्रदर्शन है? इसे आप पूरा वीडियो देखकर समझ सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Video: आसान नहीं होगा गौतम गंभीर के कोच बनने का सफर, ये रहेगी चुनौती
ये भी पढ़ें:- हेड कोच बनने के लिए गौतम गंभीर की पहली शर्त आई सामने, इस दिग्गज का चाहते हैं साथ
संबंधित खबरें
गृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 hr agoमुंबई में समंदर में दौड़ेगा लग्जरी महल! 'Cordelia Sky' की ग्रैंड एंट्री!
11 hrs agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
16 hrs agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
21 hrs agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
22 hrs agoजहां राजा ने 7 लड़कियों के साथ की थी दरिंदगी, आज भी सुनाई देती हैं चीखें
1 day agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 day agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले 10 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी कर सकती है रिलीज
1 day agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoT20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप 5 टीमें, भारत नंबर-1
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines