हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

T20 WC 2024: पूर्व BCCI अध्यक्ष ने विकेटकीपर पर खत्म किया सस्पेंस, बताया कौन खेल सकता है विश्व कप

This Wicketkeeper May Play World Cup 2024: बीसीसीआई जल्द ही भारतीय टीम का स्क्वाड जारी कर सकता है। लेकिन टीम के ऐलान से पहले ही बीसीसीआई के पू्र्व अध्यक्ष ने इसका खुलासा कर दिया है कि भारतीय टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर किस खिलाड़ी को शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन
आईसीसी टी20 विश्व कप 2024।

This Wicketkeeper May Play World Cup 2024: आईसीसी टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के लिए कौन खिलाड़ी बतौर विकेटकीपर बल्लेबाजी खेलेगा, इस पर काफी समय से सस्पेंस बना हुआ है। टीम इंडिया के पास इसके लिए एक-दो नहीं, बल्कि कई ऑप्शन हैं। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत अच्छे फॉर्म में दिख रहे हैं। आरसीबी के बल्लेबाज दिनेश कार्तिक शानदार फॉर्म में हैं। मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन शानदार खेल दिखा रहे हैं। इसके अलावा केएल राहुल और संजू सैमसन भी अच्छे फॉर्म में दिख रहे हैं, लेकिन इनमें से विश्व कप कौन खेलेगा, इसका जवाब अभी तक नहीं पता है।

ये भी पढ़ें:- IPL के बीच दिग्गज खिलाड़ी ने दिया झटका, T20 WC 2024 खेलने से किया इनकार

इस महीने के आखिरी तक जारी हो सकता है स्क्वाड

बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस राज से पर्दा उठा दिया है। उन्होंने न्यूज 24 स्पोर्ट्स को दिए इंटरव्यू में बताया कि भारतीय टीम में किस खिलाड़ी को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज शामिल किया जा सकता है। पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने अपने बयान से सभी को हैरान कर दिया है। बता दें कि इसी महीने के आखिरी तक बीसीसीआई भारतीय टीम का स्क्वाड जारी कर सकता है। ऐसे में ऑफिशियल भी जल्द ही इस रहस्य से पर्दा उठने वाला है। चलिए आपको बताते हैं भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने किस खिलाड़ी को विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर शामिल करने की बात कही है।

इस वीडियो में देखें सौरव गांगुली का पूरा इंटरव्यू…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें