हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: हार के बाद टूटा अफगानिस्तान का दिल, देखें खिलाड़ियों की हालत

T20 World Cup 2024 में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराकर फाइनल का टिकट बटोर लिया है। वहीं, अफगानिस्तान की टीम सेमीफाइनल से बाहर हो गई है। सेमीफाइनल में मिली हार के बाद टीम के खिलाड़ियों की आंख से आंसू जारी हो गए। खिलाड़ी फूट-फूट कर रोते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Afghanistan Cricket Team

T20 World Cup 2024 में अफगानिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। टीम ने न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश जैसी टीमों को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन अफगानिस्तान की टीम साउथ अफ्रीका के विजयी रथ को नहीं रोक पाई। साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया और अफगानिस्तान का सफर टूर्नामेंट में यहीं पर थम गया है। अफगानिस्तान की टीम पहली बार फाइनल में पहुंचने से बस एक कदम पीछे रह गई। इस हार से अफगानिस्तान के खिलाड़ियों का दिल टूट गया। मैच के बाद खिलाड़ियों की आंख में आंसू थे। कप्तान राशिद खान समेत कई खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से निराश थे।

अफगानिस्तान ने इस वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में युगांडा, न्यूजीलैंड और पापुआ न्यू गिनी को हराया था। जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा। सुपर-8 ग्रुप के पहले ही मैच में भारत से हारने वाली अफगानिस्तान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका से हारने से टीम के खिलाड़ियों का दिल टूट गया है। वीडियो में देखिए खिलाड़ियों का इस मैच में हार के बाद कैसा रिएक्शन रहा।

ये भी पढ़ें:- मैच के बाद राशिद खान ने बताई हार की वजह, अफ्रीकी कप्तान बोले किस्मत से मिली जीत

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- साउथ अफ्रीका ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान को चित करके पाया फाइनल का टिकट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola