T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम का शानदार सफर जारी है। टीम के प्रदर्शन को देखते हुए भारत को इस वर्ल्ड कप के खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। इस बीच भारतीय क्रिकेट में एक बड़े बदलाव पर जोरों से चर्चा हो रही है। ये बदलाव टीम के मुखिया यानी कि कोच को लेकर है। टीम इंडिया के मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इसी बीच टीम के नए कोच को लेकर बीसीसीआई में मंथन चल रहा है। टीम के मुख्य कोच की दौड़ में सबसे आगे गौतम गंभीर का नाम चल रहा है। गौतम गंभीर ने कोच के लिए इंटरव्यू भी दे दिया है। अब सभी की निगाहें बीसीसीआई पर टिकी हुई हैं। बीसीसीआई टीम के नए कोच के रूप में किसका एलान करता है ये देखना भी दिलचस्प होगा।
ये भी पढ़ें:- USA vs SA: सुपर-8 का पहला मैच भी होगा रद्द? जानें मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि गौतम गंभीर का टीम इंडिया का मुख्य कोच बनना लगभग तय है। गौतम गंभीर अगर टीम इंडिया के कोच बन भी जाते हैं तो उनके लिए आगे का सफर आसान नहीं रहने वाला है। गौतम गंभीर को मुख्य कोच के नाते 5 बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इन 5 चुनौतियों में भारत को ICC की ट्रॉफी और इसी साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में जीत दिलाना शामिल है। इसके अलावा टीम में पुराने खिलाड़ियों के बीच समन्वय स्थापित करना और नए खिलाड़ियों को मौका देने की भी चुनौती सामने रहेगी। गौतम गंभीर के सामने और क्या चुनौती रहने वाली है, इसे समझने के लिए पूरा वीडियो देखें –
ये भी पढ़ें:- गौतम गंभीर ही नहीं इस दिग्गज का भी बीसीसीआई ने लिया इंटरव्यू, रह चुका है इंडियन विमेंस टीम का कोच
ये भी पढ़ें:- वेस्टइंडीज पहुंचकर शर्टलेस हुए Virat Kohli, फैंस का देखें रिएक्शन
संबंधित खबरें
गृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 hr agoमुंबई में समंदर में दौड़ेगा लग्जरी महल! 'Cordelia Sky' की ग्रैंड एंट्री!
11 hrs agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
16 hrs agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
21 hrs agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
22 hrs agoजहां राजा ने 7 लड़कियों के साथ की थी दरिंदगी, आज भी सुनाई देती हैं चीखें
1 day agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 day agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले 10 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी कर सकती है रिलीज
1 day agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoT20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप 5 टीमें, भारत नंबर-1
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines