T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का सबसे हाईवोल्टेज मैच आज रात 8 बजे शुरू होगा। इस मैच में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होगी। ये मुकाबला इसलिए भी सबसे अहम है क्योंकि इस मैच पर सिर्फ भारत-पाकिस्तान के फैंस ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की नजर रहती है। भारतीय टीम इस मैच में जीत हासिल करके सुपर-8 का टिकट पाना चाहती है, जबकि पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ये मुकाबला जीतकर सुपर-8 में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखना चाहती है। ऐसे में दोनों ही टीमों की ओर से अलग-अलग रणनीतियां तैयार की जा रही हैं। भारत के लिए कहा जा रहा है कि वह यूएसए का हथकंडा अपनाकर पाकिस्तान को शिकस्त देने की तैयारी कर रही है। आइये जानते हैं कि भारत ने क्या रणनीति तैयार की है।
ये भी पढ़ें:- भारत से जीतकर भी सुपर-8 से बाहर हो सकता है पाकिस्तान, उलझ चुका है समीकरण
यूएसए ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराकर पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की कमजोरी को सामने ला दिया है। पाकिस्तान के खिलाड़ी यूएसए के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते नजर आए। यूएसए के गेंदबाजों ने पूरे मैच में पाकिस्तानी बल्लेबाजों को परेशान किया। यूएसए ने पाकिस्तान के खिलाफ बाएं हाथ के गेंदबाजों को तरजीह दी थी। पाकिस्तान के बल्लेबाज बाएं हाथ के गेंदबाजों के सामने जूझते हुए दिखाई दिए। ऐसे में माना जा रहा है कि यूएसए की रणनीति को अपनाते हुए भारतीय टीम भी बाएं हाथ के 4 गेंदबाजों के साथ उतर सकती है। ये गेंदबाज रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- भारत के लिए खतरनाक समीकरण! पहले सुपर-8 में…फिर फाइनल में भी हो सकता है IND vs AUS
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK मैच में लगेगी रिकॉर्ड्स की झड़ी, एक…दो नहीं, कई Records निशाने पर
क्या हो सकती है प्लेइंग इलेवन
माना जा रहा है कि भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में कोई खास बदलाव नहीं होगा। कुलदीप यादव को इंट्री देने के बाद तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को बाहर बिठाया जा सकता है। ऐसे में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन यूं हो सकती है। रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, रिषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव
बाएं हाथ के गेंदबाजों का कैसा था प्रदर्शन
यूएसए ने पाकिस्तान के खिलाफ रणनीति के तहत बाएं हाथ के 4 गेंदबाजों को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया था। यूएसए ने ये रणनीति इसलिए बनाई थी क्योंकि पाकिस्तानी बल्लेबाजों का रिकॉर्ड बाएं हाथ के गेंदबाजों के सामने अच्छा नहीं रहा है। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का 21 बार बाएं हाथ के गेंदबाजों ने विकेट चटकाया है। बाबर आजम ने 14 बार, फखर जमां ने 12 बार, शादाब खान ने 6 बार और इफ्तिखार अहमद ने 11 बार अपना विकेट बाएं हाथ के गेंदबाजों को दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि पाकिस्तानी बल्लेबाजों को बाएं हाथ के गेंदबाज अधिक परेशान करते हैं। इसलिए भारतीय टीम भी यूएसए की तरह बाएं हाथ के गेंदबाजों का इस्तेमाल पाकिस्तान के खिलाफ कर सकती है। यूएसए के बाएं हाथ के गेंदबाजों का प्रदर्शन मैच के दौरान कैसा रहा? ये जानने के लिए इस वीडियो को पूरा देखें –
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
1 hr agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
5 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
18 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 day agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoरामलीला की भीड़ पर झगड़ा क्यों? कहां से आया घुसपैठियों का आंकड़ा
1 day agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 days ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines