T20 World Cup 2024 India vs Ireland Rohit Sharma Probable Playing 11

IND vs IRE: हार्दिक या शिवम...अक्षर या कुलदीप, रोहित ने दिया प्लेइंग 11 की ओर इशारा

T20 World Cup 2024: भारतीय टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का अपना पहला मुकाबला आज यानी 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलने वाली है। इस मैच से पहले रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन की ओर इशारा किया है कि वह किस कॉम्बिनेशन के साथ खेलने उतर सकते हैं।

T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 को लेकर फैंस के भीतर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। भारतीय टीम का पहला मुकाबला आज यानी 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ होने वाला है। यह मैच अमेरिका के नासाऊ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में शाम 8 बजे से खेला जाएगा। इस मैच से पहले बड़ा सवाल है कि भारतीय टीम किस प्लेइंग इलेवन के साथ खेलने उतरेगी। भारतीय टीम में ऑलराउंडर खिलाड़ी के तौर पर दो विकल्प हैं, पहला विकल्प हार्दिक पांड्या के रूप में है, जबकि दूसरा विकल्प शिवम दुबे के रूप में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया इशारा

भारतीय टीम में स्पिन गेंदबाजों को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है। प्लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव को शामिल किया जाएगा, या फिर अक्षर पटेल को टीम का हिस्सा बनाया जाएगा, यह देखने वाली बात होगी। इस कड़ी में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्लेइंग इलेवन की ओर बड़ा इशारा कर दिया है। रोहित शर्मा ने इशारों-इशारों में बता दिया है कि वह किस कॉम्बिनेशन के साथ उतरने वाले हैं। बता दें कि टीम इंडिया ने इसी मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ अपना वॉर्मअप मैच खेला था, जिसमें टीम इंडिया की एकतरफा जीत हुई थी।

इस वीडियो में देखें पूरी रिपोर्ट…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ