T20 World Cup 2024 Uncapped Players: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के बाद टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर सिलेक्टर्स आईपीएल के प्रदर्शन पर भी नजरें जमाए बैठे हैं। कहा जा रहा है कि सिलेक्टर्स कुछ युवा खिलाड़ियों को भी मौका देना चाहते हैं, जो आईपीएल में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से हाहाकार मचा रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि वे कौनसे 4 अनकैप्ड प्लेयर हैं, जिन्हें टीम इंडिया में मौका दिया जा सकता है।
इनमें सबसे पहला नाम है सन राइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी अभिषेक शर्मा का। अभिषेक शर्मा ने पिछले 6 मैचों में 35.17 के औसत और 197 की स्ट्राइक रेट से 211 रन बनाए हैं। अभिषेक बेहतरीन ओपनर होने के साथ-साथ लेफ्ट आर्म स्पिनर भी हैं। जिससे टीम इंडिया को ऑलराउंडर के तौर पर फायदा मिल सकता है।
इस लिस्ट में दूसरे खिलाड़ी हैं मयंक यादव…जिन्होंने अपने पहले ही मैच में सबसे तेज गेंद फेंकी थी। अगले मैच में उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ डाला। वे लगातार 155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्हें एक्स फैक्टर माना जा रहा है। तीसरे खिलाड़ी हैं शशांक सिंह…पीबीकेएस के खिलाड़ी ने पिछले 6 मैचों में 73.17 के औसत से 146 रन जड़े हैं। उनका स्ट्राइक रेट 184 से ज्यादा का है।
इसी टीम से एक और खिलाड़ी हैं आशुतोष शर्मा…आशुतोष ने 3 मैचों में 47.50 के औसत और 197.91 के स्ट्राइक रेट से 95 रन बनाए हैं। आशुतोष को भी एक्स फैक्टर वाला खिलाड़ी माना जा रहा है। देखना होगा कि सिलेक्टर्स की नजर में कौनसा खिलाड़ी फिट बैठता है।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
3 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
5 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
8 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
20 hrs agoनीता अंबानी के 'अनंत आश्रय' में मिलेगा जीवनभर का सहारा
22 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
23 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoदिल्ली से हरियाणा तक BJP का शक्ति प्रदर्शन, क्या होगा मुद्दा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines