Babar Azam Statement on Team India: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के मद्देनजर भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत को लेकर फैंस में अभी से उत्साह देखा जा रहा है। यह मुकाबला 9 जून को न्यूयॉर्क के मैदान पर खेला जाएगा। जब भी मैच भारत और पाकिस्तान के बीच होता है, तो इसे दुनिया का सबसे हाई वोल्टेज मैच माना जाता है। इस मैच पर सिर्फ भारत और पाकिस्तान के फैंस की नहीं, बल्कि दुनियाभर के करोड़ों फैंस की नजर होती है। यही कारण है कि यह मैच अपने नाम करने के लिए दोनों ही टीमें जान की बाजी लगा देती है। विश्व कप के आगाज से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने बड़ा बयान दे दिया है।
दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं रोहित-विराट
पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान बाबर आजम विश्व कप मुकाबले में भारत के साथ दो-दो हाथ करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। टूर्नामेंट के आगाज से पहले बाबर ने भारतीय टीम को बड़ी चेतावनी दे दी है। पाकिस्तान की गेंदबाजी हमेशा से काफी मजबूत रही है। ऐसे में विश्व कप में भी पाकिस्तान के गेंदबाज विरोधी बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूट सकते हैं। बाबर ने इशारों-इशारों में कहा कि वैसे तो हम तैयारी पूरी टीम के खिलाफ करते हैं, लेकिन खास तौर पर रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए हमारी तैयारी खास होने वाली है। ये दोनों ही बल्लेबाज विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं।
इस वीडियो में देखें बाबर ने क्या कहा…
संबंधित खबरें
रामलीला की भीड़ पर झगड़ा क्यों? कहां से आया घुसपैठियों का आंकड़ा
9 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
18 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
19 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
22 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
1 day agoनीता अंबानी के 'अनंत आश्रय' में मिलेगा जीवनभर का सहारा
1 day agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines