T20 WC में कौन सी 4 टीमें कर सकती हैं क्वालीफाई, दुनियाभर के 10 दिग्गजों ने की भविष्यवाणी

T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 की ट्रॉफी का सबसे बड़ा दावेदार भारतीय टीम मानी जा रही है। इस कड़ी में दुनियाभर के 10 दिग्गज क्रिकेटरों ने क्वालीफाई करने वाली टीमों को लेकर भविष्यवाणी की है कि कौन सी 4 टीमें विश्व कप खेलने वाली हैं।

T20 World Cup 2024 10 Cricketers Prediction 4 teams Qualify

T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 किसके नाम रहेगा, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। 2 जून से विश्व कप का आगाज होने वाला है, इसका फाइनल मुकाबला 29 जून को खेला जाएगा। यह देखने वाली बात होगी कि आईसीसी टी20 विश्व कप की ट्रॉफी किसके नाम होती है। विश्व कप से पहले दुनियाभर के एक से बढ़कर एक दिग्गज खिलाड़ियों ने विश्व कप को लेकर अपनी भविष्यवाणी की है। इन दिग्गजों ने बताया कि विश्व कप के लिए कौन सी 4 टीमें क्वालीफाई कर सकती है। इन दिग्गजों में 2 ऐसे भी दिग्गज खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया को ही क्वालीफायर से बाहर बता दिया है।

अफगानिस्तान को कराया क्वालीफाई

भारतीय टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। यही कारण है कि सभी दिग्गज खिलाड़ियों ने भले ही ऑस्ट्रेलिया को क्वालीफायर से बाहर बता दिया है, लेकिन भारतीय टीम को सभी दिग्गजों ने टॉप 4 में जगह दी है। इसके अलावा कुछ ऐसे भी दिग्गज खिलाड़ी हैं, जिन्होंने बताया कि अफगानिस्तान टॉप 4 में क्वालीफाई कर सकती है। बता दें कि भारतीय टीम को आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलना है। इसके अलावा भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 9 जून को खेला जाएगा।

इस वीडियो में देखें सभी 10 दिग्गजों की भविष्यवाणी…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ