हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 WC 2026: वेस्टइंडीज की हार ने टीम इंडिया को दी बड़ी खुशखबरी, सेमीफाइनल की राह हुई आसान

T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका के हाथों वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हार मिली है. वेस्टइंडीज की इस हार से सबसे ज्यादा खुशी टीम इंडिया को हो रही होगी. सेमीफाइनल के लिए अब टीम इंडिया की राह आसान हो गई है. कैसे आइए आपको बताते हैं.

विज्ञापन

T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका की टीम ने सुपर 8 के मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट से बड़ी जीत हासिल की है. इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. टीम पॉइंट्स टेबल में अब टॉप पर काबिज हो गई है. साउथ अफ्रीका के लिए ये जीत जितनी अहम थी उतनी ही अहम भारत के लिए भी थी. अफ्रीकी टीम की जीत भारतीय फैंस के चेहरों पर खुशी लेकर आई है. 

टीम इंडिया को अब सेमीफाइनल में जगह बनाने का रास्ता साफ हो गया है. टीम को अब सुपर 8 में अपने दोनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी और सीधे तौर पर सेमीफाइनल में जगह पक्की हो जाएगी. वेस्टइंडीज को मिली इतनी बड़ी हार के चलते नेट रन रेट में भी भारी गिरावट हुई है, जिसका फायदा सीधे तौर पर टीम इंडिया को होगा. 

पूरी डिटेल के लिए वीडियो देखें…

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से चटाई धूल, बेकार गई शेफर्ड की ऐतिहासिक पारी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola