हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

VIDEO: अय्यर और पाटीदार के बीच होगी 'जंग', यहां फ्री में देखें फाइनल मैच

Syed Mushtaq Ali Trophy 2024 Final: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 का फाइनल मुकाबला मुंबई और मध्य प्रदेश के बीच खेला जाएगा। इस मैच को आप फ्री में देख सकते हैं।

विज्ञापन
Syed Mushtaq Ali Trophy 2024 Final

Syed Mushtaq Ali Trophy 2024 Final: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 का फाइनल मुंबई और मध्य प्रदेश के बीच खेला जाएगा। जहां एक तरह कप्तान श्रेयस अय्यर और दूसरी तरफ कप्तान रजत पाटीदार होने वाले हैं। दोनों का प्रदर्शन भी इस टूर्नामेंट में अभी तक काफी कमाल का रहा है। जहां रजट पाटीदार मध्य प्रदेश की कप्तानी कर रहे हैं तो वहीं श्रेयस अय्यर मुंबई टीम को लीड कर रहे हैं। इन दोनों को आईपीएल 2025 में भी कप्तान के तौर पर देखा जा रहा है। ये फाइनल मुकाबला आज यानी 15 दिसंबर को होने वाला है।

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 4:30 बजे से ये मैच शुरू होगा। मैच का लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स 18 पर होगा। इसके अलावा जियोसिनेमा पर इस मैच की फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग होगी। जहां आप फ्री में इस रोमांचक फाइनल मैच को देख सकते हैं। जहां एक तरफ मुंबई की टीम ने एक बार इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया है तो वहीं मध्य प्रदेश की टीम पहली बार इस खिताब को जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

वीडियो में देखें पूरी जानकारी….

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें