हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

SBI की सुप्रीम कोर्ट में हार के बाद क्यों ट्रेंड होने लगा Swiss Bank? दो तरफा घिरी सरकार

Swiss Bank Trending On Social Media: इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी देने के मामले में SBI को सुप्रीम कोर्ट द्वारा सख्त आदेश दिए गए। जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्टर के साथ स्विस बैंक (Swiss bank) ट्रेंड होने लगा। ऐसे में जानिए कि सोशल मीडिया यूजर्स को क्यों याद आया स्विस बैंक।

विज्ञापन
Electoral Bonds Case

Swiss Bank Trending On Social Media: वादे और हकीकत का खेल दिखाते तमाम पोस्टर इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। एक तरफ 2014 के चुनाव में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर नरेंद्र मोदी की उस बात को याद किया जा रहा है जब उन्होंने भ्रष्टाचार पर चोट की बात करते हुए स्विस बैंक में जमा काला धन 100 दिनों में वापिस लाने का वादा किया था।
अब जब इलेक्टोरल बॉन्ड की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने SBI की क्लास लगाई तो लोगों का ध्यान अचानक उस काले धन की वापसी की तरफ चला गया। सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ी जानकारी को सार्वजनिक करने के लिए SBI को एक समय सीमा दी थी लेकिन SBI ने डेडलाइन को क्रॉस करते हुए और समय की मांग कर दी। जिसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई और 24 घंटे के अंदर जानकारी देने को कहा। इस बीच सोशल मीडिया पर स्विस बैंक (Swiss Bank) ट्रेंड करने लगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola