CRICKET (6)

IPL 2025: 167 गेंदों में बनाए 585 रन, फिर भी RCB में पानी पिला रहा है ये बल्लेबाज

IPL 2025: आरसीबी के खेमे में एक ऐसा खिलाड़ी शामिल है, जो अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से मैच का रुख पलट सकता है। हालांकि इसके बावजूद इस खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिल रहा है।

IPL 2025: आईपीएल 2025 में आरसीबी ने अब तक शानदार खेल दिखाया है। टीम ने अब तक खेले गए 10 मैच में 7 जीत हासिल की है, जबकि 3 मैच में हार मिली है। आरसीबी के खिलाड़ी भी दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि आरसीबी के खेमे में एक ऐसा खिलाड़ी है, जो अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। लेकिन अब तक इस खिलाड़ी को आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला है। हम बात स्वास्तिक चिकारा की कर रहे हैं। उन्होंने दिसंबर 2019 में माही क्रिकेट अकादमी की ओर से खेलते हुए 167 गेंदों में 55 चौके और 52 छक्के की मदद से 585 रन बनाए थे। ये कारनामा उन्होंने गोरखपुर की एसीई क्रिकेट अकादमी के खिलाफ किया था।

विज्ञापन

यूपी टी-20 लीग में स्वास्तिक ने 499 रन भी बनाए थे। 20 साल के स्वास्तिक चिकारा आरसीबी से पहले दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रह चुके हैं। यूपी के लिए उन्होंने 2 फर्स्ट क्लास मैच में 74 रन बनाए हैं, जबकि 6 लिस्ट A मैच में उन्होंने 200 रनों को अपने नाम किया है। वहीं 4 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने यूपी के लिए 15 रन बनाए हैं। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ