हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

कुशीनगर सीट पर स्‍वामी प्रसाद मौर्य के बाद बेटे ने भी भरा नामांकन

Swami Prasad Maurya Kushinagar Lok Sabha Election 2024: यूपी के कद्दावर नेता स्वामी प्रसाद मौर्य इस बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं और उनके बेटे उत्कृष्ट मौर्य ने भी निर्दलीय नामांकन भर दिया है।

विज्ञापन
Swami Prasad Maurya

Swami Prasad Maurya Kushinagar Seat: उत्तर प्रदेश की कुशीनगर सीट पर मुकाबला और भी ज्यादा दिलचस्प हो गया है। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि अब उनके बेटे उत्कृष्ट मौर्य ने ही पिता के खिलाफ नामांकन भर दिया है।

दरअसल स्वामी प्रसाद मौर्य को यूपी के कद्दावर नेताओं में गिना जाता है। उत्तर प्रदेश विधानसभा का हिस्सा रहने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने इसी साल समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दिया था। अब वो कुशीनगर से चुनावी मैदान में हैं। ऐसे में स्‍वामी प्रसाद मौर्य को चुनौती देने के लिए खुद उनके बेटे ने नामांकन दाखिल कर दिया है। उत्कृष्ट मौर्य अब कुशीनगर से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि यूपी की कुशीनगर सीट पर नामांकन की आखिरी तिथि 14 मई थी और इस सीट पर आखिरी चरण में 1 जून को चुनाव होगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola