हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: 31 अगस्त तक परेशान ही रहेंगे इस राशि के लोग; सूर्य, मंगल, बुध, गुरु और शुक्र गोचर का पड़ेगा प्रभाव

Makar Rashifal 2025: अगस्त का महीना मकर राशिवालों के लिए कई मामलों में बेकार रहने वाला है, क्योंकि इनके ऊपर सूर्य, मंगल, बुध, गुरु और शुक्र गोचर का अशुभ प्रभाव पड़ रहा है। चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं 31 अगस्त तक मकर राशिवालों को कब-कब कौन-कौन से ग्रह परेशान करेंगे।

विज्ञापन

Makar Rashifal 2025: राशि चक्र की दसवीं राशि मकर के जातकों के लिए अगस्त का महीना शुभ नहीं है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 16 अगस्त तक सूर्य मकर राशिवालों के 5वें भाव में गोचर करेंगे, जिस कारण साझेदारी और रिश्तों में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। 17 अगस्त के बाद सूर्य आपके 8वें भाव में आ जाएंगे, जिस कारण तनाव बढ़ेगा। जबकि पूरे महीने मंगल के भाग्य भाव में रहने के कारण हर चीज को पाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। वहीं, बुध के सातवें भाव में मौजूद होने के कारण असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। छठे भाव में गुरु के रहने के कारण कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं परेशान करेंगी।

21 अगस्त तक शुक्र आपके छठे भाव में रहेंगे, जिस कारण शारीरिक कष्ट होगा। अगर आप जानना चाहते हैं कि अगस्त माह में मकर राशिवालों को किसी भी एक ग्रह की विशेष कृपा प्राप्त होगी या नहीं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: शिव कृपा पाने के लिए शिवलिंग पर अर्पित करें ये पत्ते, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया महत्व और लाभ

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola