
Video: 31 अगस्त तक परेशान ही रहेंगे इस राशि के लोग; सूर्य, मंगल, बुध, गुरु और शुक्र गोचर का पड़ेगा प्रभाव
Written By Pandit Suresh Pandey

Written By Pandit Suresh Pandey
Makar Rashifal 2025: राशि चक्र की दसवीं राशि मकर के जातकों के लिए अगस्त का महीना शुभ नहीं है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 16 अगस्त तक सूर्य मकर राशिवालों के 5वें भाव में गोचर करेंगे, जिस कारण साझेदारी और रिश्तों में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। 17 अगस्त के बाद सूर्य आपके 8वें भाव में आ जाएंगे, जिस कारण तनाव बढ़ेगा। जबकि पूरे महीने मंगल के भाग्य भाव में रहने के कारण हर चीज को पाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। वहीं, बुध के सातवें भाव में मौजूद होने के कारण असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। छठे भाव में गुरु के रहने के कारण कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं परेशान करेंगी।
21 अगस्त तक शुक्र आपके छठे भाव में रहेंगे, जिस कारण शारीरिक कष्ट होगा। अगर आप जानना चाहते हैं कि अगस्त माह में मकर राशिवालों को किसी भी एक ग्रह की विशेष कृपा प्राप्त होगी या नहीं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: शिव कृपा पाने के लिए शिवलिंग पर अर्पित करें ये पत्ते, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया महत्व और लाभ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: